फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Load increased, power system faltered, situation spiraled out of control.

Basti News: भार बढ़ा, बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई, हालत बेकाबू

Sat, 18 Jul 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Load increased, power system faltered, situation spiraled out of control.
कंपनीबाग चौराहा ​स्थित खुले में व नीचे लटकते तार के बीच रखा ट्रांसफार्मर संवाद
बस्ती। गर्मी में लोड बढ़ने से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ता घंटों बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद हेल्पडेस्क और कंट्रोल रूम से कई घंटे बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गांधीनगर बिजली उपकेंद्र के गांधीनगर फीडर की बिजली रात नौ बजे से करीब 12 बजे तक बाधित रही। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लो-वोल्टेज के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। पुरानी बस्ती क्षेत्र के हथियागढ़ फीडर से शाम के समय दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे नरहरिया, दफालीटोला, राजामैदान, बनरही और देईपार समेत कई मोहल्लों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में भी दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कटरा, आवास विकास, फव्वारा, बभनगांवा, रमेश्वरपुरी और बैरिहवा के उपभोक्ताओं ने भी अघोषित कटौती पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कभी फाल्ट तो कभी मरम्मत के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है। मालवीय रोड फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मरम्मत के नाम पर आपूर्ति बंद रखी गई, जिससे पिकौरा शिवगुलाम, पिकौरा बक्स और रौतापार के लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक और रात में भी लगातार कटौती की जा रही है। अधिकारियों के फोन तक नहीं उठ रहे, जिससे लोगों को यह भी जानकारी नहीं मिल पा रही कि बिजली कब आएगी।
तुर्कहिया, महरीखांवा और मालीटोला में भी उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा। वहीं, पुरानी बस्ती उपकेंद्र से जुड़े सुर्तीहट्टा, निर्मलीकुंड और मेंहदावल रोड क्षेत्र में शाम तीन बजे से बिजली गुल रही, जो शाम सात बजे तक बहाल नहीं हो सकी। अमहट उपकेंद्र से अधिक समस्या : शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है, लेकिन उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें बमुश्किल 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल होने के बावजूद केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। नगरीय और तहसील क्षेत्रों में भी 22 घंटे के बजाय करीब 18 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। बिजली उपकेंद्र अमहट से जुड़े क्षेत्रों में स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है।
10 दिन से अंधेरे में मंसूरनगर के ग्रामीण, दो बार जल चुका ट्रांसफार : गौर। बेलहिया उपकेंद्र के ग्राम मंसूर नगर गांव में 10 दिन में दो बार ट्रांसफार्मर जल चुका है, जिसके चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। बिजली न मिलने से जहां ग्रामीण परेशान है।

वहीं पूरी व्यवस्था चरमरा गई है, नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गांव के लोग निगम के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र देकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। विकास पटवा, सुरेंद्र गुप्ता, विनय कुमार, पलटन राजभर, अर्जुन प्रसाद, गणेश, रमेश ने बताया कि कुल 120 कनेक्शन धारक हैं, लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है।
एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंसूरनगर गांव में जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed