{"_id":"6455591d685e9da4580b0d06","slug":"live-telecast-of-university-games-at-the-stadium-basti-news-c-7-1-153709-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूनिवर्सिटी गेम्स का स्टेडियम में हुआ सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूनिवर्सिटी गेम्स का स्टेडियम में हुआ सीधा प्रसारण
Sat, 06 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की लांचिंग सेरेमनी का का सीधा
बस्ती। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की लांचिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया गया। इसमें खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व खेल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जूपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लांचिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत यूनिवर्सिटी गेम्स प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और नोएडा में 25 मई से तीन जून तक होगा। इसमें प्रदेशभर से सभी विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में प्रतियोगिता का लोगो, एंथम, जर्सी और मशाल का शुभारंभ किया। खेलों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्टेडियम में कराया गया। प्रसारण कार्यक्रम में पहुंचे सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि खिलाड़ियों के उत्थान के लिए एकलव्य क्रीड़ा कोष से प्रोत्साहन राशि दिलाई जा रही है। जिले में अब तक तीन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दिलाई जा चुकी है। कार्यक्रम में डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए इंद्रजीत प्रजापति, प्रशिक्षक मंजीत चौधरी, विकास सोनकर, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।