फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lit fire,basti crime,bus-treller colision

फोरलेन पर ट्रेलर से भिड़ने पर बस में लगी आग

Thu, 21 Nov 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
lit fire,basti crime,bus-treller colision
बस्ती में देर रात हुए सड़क हादसे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : BASTI
फोरलेन पर ट्रेलर से भिड़ने पर बस में लगी आग
विज्ञापन

यात्रियों ने शीशे तोड़कर, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
फोटो हर्रैया क्षेत्र में संसारीपुर फायर स्टेशन के सामने हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया (बस्ती)। हाइवे के संसारीपुर चौराहे पर सवारियों को लेकर गोरखपुर की तरफ जा रही प्राइवेट बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई। वह तो गनीमत थी कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। बस में सवार यात्रियों ने शीशे तोड़कर, खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। मौके पर बस छोड़कर चालक और कंडक्टर फरार हो गए।

दुर्घटना बृहस्पतिवार की रात सवा 10 बजे हुई। लखनऊ से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में जा रहे एक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई। हादसा होते ही बस में सवार करीब 35 मुसाफ़िरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर और खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। करीब आधे घंटे तक बस धू-धूकर जलती रही। इसके चलते हाइवे पर दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुची पुलिस ने दूसरे बस से यात्रियों को भेजा। हड़बड़ाहट में बस के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश में कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवागमन बहाल करने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed