{"_id":"659057f0c583745a24069e59","slug":"life-stopped-due-to-cold-chances-of-rain-after-three-days-basti-news-c-207-1-sgkp1004-9233-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ठिठुरन से ठहर गई जिंदगी, तीन दिन बाद बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ठिठुरन से ठहर गई जिंदगी, तीन दिन बाद बारिश के आसार
विज्ञापन
बस्ती। चार दिन से कड़ाके की ठंड का सितम सह रहे जनपद वासियों को शनिवार को भी राहत नहीं मिली। हालांकि, कोहरा जरूर कम हुआ है। बादल भी छा गए हैं। शीतलहर से ठिठुरन बरकरार है। मौसम मौसम विभाग ने तीन दिन में बारिश की संभावना जताई है। इससे पूर्व शुक्रवार को धूप घने कोहरे में छिपी रही। दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई थी। रात में दृश्यता शून्य हो जा रही है।
शुक्रवार को दिनभर घने कोहरे में कैद रहने के बाद शनिवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। लोगों की सुबह आंख खुली तो कोहरा कट चुका था, लेकिन बादल, धुंध और ठिठुरन से वह परेशान होकर फिर रजाई में घुस गए। धूप न होने से दिन में ठिठुरन के कारण हाथ-पांव ठंडे पड़ गए। बाइक सवार चौक-चौराहाें पर जल रहे अलाव से हाथ व पैर को गर्म करने का प्रयास करते दिखे।
ठंड से बचाव के प्रयास बेअसर रहे। अधिकतम पारा 5.1 डिग्री गिरावट के बाद 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को भी यही हाल रहेगा। अयोध्या मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार देर शाम हवा का रुख उत्तरी पश्चिमी होने के आसार हैं। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। शनिवार देर रात से 48 घंटे तक कोहरे का कहर शुरू हो जाएगा। रात व सुबह में दृश्यता शून्य रहेगी। को
विज्ञापन
...
पूर्वानुमान : तीन जनवरी तक हो सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में शनिवार से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण 31 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच हिमाचल की तलहटी में पहुंचेगा। इससे जनपद में अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद कोहरे से निजात मिलेगी, लेकिन शीतलहर हावी होने से ठंड बढ़ने की संभावना है।