फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   License of two fertilizer and seed shops suspended due to irregularities

Basti News: अनियमितता पर खाद-बीज की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Sat, 06 Dec 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
License of two fertilizer and seed shops suspended due to irregularities
खाद-बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​​षि अ​धिकारी। स्रोत विभाग
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने शुक्रवार को खाद-बीज की कई दुकानों को निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। एक दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। इससे अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने सबसे पहले बहादूपुर कृषि उत्पादन समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रोपराइटर उपलब्ध स्टॉक व वितरण की जांच में उपस्थित नहीं हुए। प्रतिष्ठान भी बंद था। उन्होंने बताया कि दूरभाष पर संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया। संबंधित विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जय किसान खाद व बीज भंडार कुदरहा भी दुकानदार मौके पर उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में स्टॉक सत्यापन व वितरण की जांच नहीं हो पाई। इस दुकान का भी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। कृभको के कृषक भारती सेवा केंद्र कलवारी पर किसानों में उर्वरक विक्रय करते हुए पाया गया। भौतिक स्टॉक व पोस स्टॉक बराबर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित किसान सेवा केंद्र अमोढ़ा तथा चौधरी खाद भंडार जोगिया जूदही कुईया सलटौआ का निरीक्षण किया गया। स्टॉक और भौतिक स्टॉक बराबर पाया गया, मगर स्टॉक बोर्ड पर मूल्य नहीं लिखे गए थे। संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed