फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   leopard shown

पकड़ी रेहरवा में फिर दिखा तेंदुआ, सहमे ग्रामीण 

Tue, 07 Aug 2018 12:14 AM IST
basti
basti Updated Tue, 07 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
leopard shown
तेंदुआ न पकड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन करते गांववाले। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। क्षेत्र के पकड़ी रेहरवा गांव में रविवार रात फिर तेंदुआ देखा गया। जिससे चलते गांव वालों में दहशत है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई है। 
विज्ञापन

 गांव के सीवान में एक सप्ताह पहले लोगों ने तेंदुआ देखा था। जिसकी सूचना पर शुक्रवार को दो वन गार्ड गांव में पहुंच कर आसपास के इलाकों में तलाश भी की थी। जिसके पद चिह्न नहीं मिलने से गांव वालों से पूछताछ कर चले गए। रविवार की शाम करीब आठ बजे गांव के ही आलोक सिंह व जय किसन सिंह कार से दुबौलिया बाजार से वापस घर जा रहे थे। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय से पहले पुलिया के पास सड़क पार करता तेंदुआ दिखाई दिया। मौके पर गाड़ी रोक कर अन्दर से ही फोटो लेने की कोशिश की। हालांकि तब तक तेंदुआ सडक पार कर गन्ने में चला गया। गांव में जानकारी होते ही लोगों में दहशत बढ़ गई। गांव वालों का कहना है कि यह तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से आस पास के स्थानों पर दिखाई दे रहा है।  
विज्ञापन

सोमवार को फिर वन दरोगा विनोद कुमार यादव, वन रक्षक विजय प्रताप सिंह, अजय कुमार भारती , राम मूरत यादव आदि पहुंचे और आस पास के लोगों से जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज सुरेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया ने बताया कि जानकारी में है। मौके पर टीम भी गई थी।फुटेज व पद चिन्हों के आधारा पर तेंदुआ कहना जल्दबाजी होगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------- 
विरोध प्रदर्शन पर उतरे गांव के लोग 
लगातार सूचना के बाद भी तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश नहीं करने से गांव के लोग नाराज हो गए। वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते विरोध प्रदर्शन किया।सोमवार दोपहर पकड़ी रेहरवा में वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे जयकिशन सिंह, सोनू सिंह, अनुज सिंह, सौरभ सिंह  सहित तमाम लोगों ने बताया कि वन विभाग सिर्फ कोरम पूरा कर रहा है। हम लोग अकेले अपने खेतों में नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed