फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Leopard attacks cow in populated area, panic among villagers

Basti News: तेंदुए ने आबादी में गाय पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 06 May 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks cow in populated area, panic among villagers
निचलौल। वन रेंज के जंगलों से सटे गांव बजही में शनिवार देर रात जंगल से निकलकर शिकार की तलाश में तेंदुआ आ पहुंचा। उसने एक घर में बंधी गाय पर हमला कर दिया। तेंदुए की आवाज सुनकर बाहर आया तो तेंदुए को देखकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर तेंदुआ गाय को अधमरा छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बजही निवासी ओमप्रकाश सिंह शनिवार रात को भी घर के बगल में बने पशुशेड के अंदर गाय को बांधकर सोने चले गए। देर रात तेदुएं ने गाय पर हमला बोल दिया। गायक की आवाज सुनकर पशुपालक ओमप्रकाश सिंह लाठी और टार्च लेकर कमरे से बाहर निकले पशु शेड के अंदर टार्च जलाकर देखा तो तेंदुआ गाय पर लगातार हमला कर रहा था। जिसे देख उन्होंने आवाज लगाई तो ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े। लोगों का शोर शराबा सुनकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि बजही गांव में तेंदुए के हमले से गाय के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर वनकर्मियों के साथ गांव जाकर जायजा लिया गया है। कभी-कभी पानी तथा शिकार की तलाश में जंगल से रास्ता भटकते हुए वन्यजीव गांवों में चले आते हैं। तेंदुए से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की ओर से जागरूक किया जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed