फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lekhpals continue to protest at Amhat Ghat

कार्य बहिष्कार कर अमहट में धरने पर बैठे लेखपाल

Fri, 20 Dec 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals continue to protest at Amhat Ghat
अमहट घाट पर लेखपालों का धरना जारी
विज्ञापन

बस्ती। उप्र लेखपाल संघ की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। कुआनो नदी के अमहट तट पर धरने पर बैठे लेखपालों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें मानी नहीं जातीं कार्य बहिष्कार के साथ धरना चलता रहेगा। शुक्रवार को अटेवा जिला अध्यक्ष और संयुक्त मंत्री ने धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामसुमेर व संचालन जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। आंदोलित कर्मचारी नेताओं का कहना था कि लेखपाल एक अनुशासित कर्मचारी हैं। जो अपनी मांगें उचित तरीके से पत्राचार व वार्ता के माध्यम से उठाते हैं। वर्ष 2016 से आज तक मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव तक कई स्तर पर वार्ताएं हुईं। परिणाम सिर्फ आश्वासन में आया। सरकार जब तक हमारी जायज मांगें नहीं मानेगी तब तक प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर धरना प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा। इस दौरान अटेवा के जिला अध्यक्ष तौआब अली, प्रदेश संयुक्त मंत्री विजेंद्र वर्मा भी हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे। कहा कि लेखपालों का उत्पीड़न किसी भी दशा में स्वीकार नहीं। सदर तहसील के अंजनी नंदन ने कहा कि राजस्व परिषद और प्रमुख सचिव की स्पष्ट संस्तुति के बाद भी वर्ष 2016 से शासनादेश निर्गत नहीं किए जाने से लेखपाल मजबूरन कार्यबहिष्कार कर धरना दे रहे हैं।इस दौरान मुकेश कसौधन, अनंत कुमार, हरि प्रसाद, वेद प्रकाश चौधरी, ललित कुमार यादव, अजय राज सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, रणवीर सिंह, अरविंद पाल, भाष्कर वर्मा, पंकज सिंह, मुदिता श्रीवास्तव, कमलभान पांडेय, कौशल किशोर पांडेय, मन्नू यादव, पारूल शर्मा, ममता सिंह, पूजा यादव, प्रेरणा, प्रियापाल, वंदना, गौतम शुभ्रा, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed