फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Leelas related to the life time of Shri Ram

Basti News: श्रीराम के जीवन काल से जुड़ी लीलाओं को देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Thu, 19 Oct 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 19 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Leelas related to the life time of Shri Ram
विक्रमजोत क्षेत्र के नियामतपुर गांव में रामलीला में मंचन करते कलाकार।
नियामतपुर व रानीपुर बस्थनवां गांव में चल रही है रामलीला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के नियामतपुर व रानीपुर बस्थनवां गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन बुधवार को कलाकारों ने रामजन्म से लेकर ताड़का वध का मंचन किया। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जीवन काल से जुड़ी लीलाओं को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बीच-बीच में प्रभु के जयकारे गूंजने लगे।
रामलीला कमेटी के प्रबंधक डाॅ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने पहले भगवान श्रीराम की आरती उतारी। कहा कि रामलीला से श्रीराम चरित्र का दर्शन मिलता है। इससे मानव जीवन की मर्यादा का बोध होता है। इसके बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। भगवान राम चारों भाई बड़े होते हैं और गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। शिक्षा ग्रहण के उपरांत चारों भाई अयोध्या वापस पहुंचते हैं। जहां महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं।
विज्ञापन

रास्ते में प्रभु श्री राम अपने बाणों से ताड़का का वध करते हैं। इस दौरान पंडाल जयकारों की गूंज उठने लगती है। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, श्याम शंकर पाल, महेंद्र पांडेय, हिमांशु सिंह रानु मौजूद रहे। जबकि रानीपुर बस्थनवां में रामलीला की शुरुआत आयोजक बलराम चौहान ने राम दरबार की आरती उतार कर की। यहां भी चारों भाइयों की शिक्षा, विश्वामित्र मित्र के साथ वनगमन, ताड़का, मरीच जैसे असुरों के वध आदि प्रसंग का अद्भुत मंचन किया गया। इस मौके पर महेश चौहान, श्याम सुंदर, अरविंद मिश्र, सरजू प्रसाद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed