{"_id":"6298ee0269d49217aa0059f3","slug":"learning-deal-basti-news-gkp4390276121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे मोबाइल पर बनेगा लर्निंग डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे मोबाइल पर बनेगा लर्निंग डीएल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब घर बैठे मोबाइल पर बनेगा लर्निंग डीएल
- परिवहन विभाग ने लागू की नई व्यवस्था, स्मार्ट मोबाइल से करें आवेदन
- बाराबंकी के बाद अब पूरे प्रदेश में शुरू हुआ डीएल का ऑनलाइन आवेदन
फेसलेस माध्यम से संचालित होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन विभाग ने अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दिया है। इसके तहत आवेदक घर बैठे ही कंप्यूटर अथवा स्मार्ट मोबाइल पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अब आवेदकों को आरटीओ दफ्तर का चक्कर लगाने व दलालों के शोषण से निजात मिल जाएगी।
परिवहन विभाग ने आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के निर्गमन की व्यवस्था पहले पायलट प्रोजक्ट के रूप में बाराबंकी जिले से शुरू किया था। इसका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन होने के बाद छह जनवरी 2022 से प्रदेश के सभी जिलों में यह व्यवस्था लागू होनी थी लेकिन इसमें कुछ तकनीकी खामियों के चलते 27 मई से सभी जिलों में लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया एंड टू एंड ऑनलाइन व फेसलेस माध्यम से संचालित हो रही है।
---
सारथी एप के इस लिंक पर होगा ऑनलाइन आवेदन
बस्ती परिवहन विभाग के डाटा बेस आपरेटर राकेश तिवारी के अनुसार शिक्षार्थी लाइसेंस के लिए सारथी एप के https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do लिंक पर अपना आवेदन करना होगा। आधार नंबर दर्ज करने व उसके सफल आधार प्रमाणीकरण के बाद आधार कार्ड पर संरक्षित आवेदनकर्ता का नाम, पिता-माता का नाम, पता, फोटो और जन्म तिथि स्वत फेच होकर आवेदकर्ता के आवेदन फार्म पर अंकित हो जाएगा।
विज्ञापन
-----
बोले आरआई
संभागीय प्राविधिक निरीक्षक संजय दास के अनुसार आवेदनकर्ता को इसमें वही मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जो आधार कार्ड में होगा। आवेदनकर्ता के सफलतापूर्वक आवेदन फार्म भरने, आवश्यक दस्तावेज की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करने व नियमानुसार फीस के ऑनलाइन भुगतान के बाद सारथी पोर्टल पर ही सड़क सुरक्षा का ट्यूटोरियल ऑनलाइन पूरा करना होगा। उसके बाद ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। वेब कैमरे के माध्यम से फेस ऑथिंटिफिकेशन किया जाएगा। इस दौरान कमरे में कोई और मौजूद नहीं होना चाहिए। उसके चेहरे का मिलान आवेदनपत्र में दिए गए फोटो से किया जाएगा। इसके लिए कुल तीन अवसर दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हो पाएगा तो आवेदनकर्ता को आरटीओ दफ्तर आना मजबूरी हो जाएगी। ऑनलाइन फेस ऑथिंटिफिकेशन के बाद ऑनलाइन टेस्ट चालू हो जाएगा। इसमें सफलता मिलने पर लाइसेंसिंग प्राधिकारी अनुमोदित कर लाइसेंस जारी कर देगा और मोबाइल पर लिंक भेज दिया जाएगा। उससे आवेदक लाइसेंस डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेगा।
---
लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन व्यवस्था अब चालू कर दी गई है। आवेदक अपने कंप्यूटर, सहज जन सेवा केंद्र अथवा वेब कैमरा लगे हुए सिस्टम व मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं।
- अरुण प्रकाश चौबे, एआरटीओ, बस्ती।