{"_id":"5ee25cde8ebc3e42dc3a377a","slug":"leady-make-school-dress-in-basti-basti-news-gkp3543679129","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह की महिलाएं सिलेंगी दो लाख विद्यार्थियों की ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह की महिलाएं सिलेंगी दो लाख विद्यार्थियों की ड्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह की महिलाएं सिलेंगी दो लाख विद्यार्थियों की ड्रेस
बस्ती। सदर ब्लॉक में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग दो लाख विद्यार्थियों की ड्रेस तैयार करने के लिए सिलाई केंद्र का उद्घाटन डीएम आशुतोष निरंजन ने किया। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के अनुपालन में अब विद्यार्थियों की ड्रेस स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सिलेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को दो ड्रेस दी जाएंगी। शासन की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी की ड्रेस के लिए अधिकतम 600 रुपया निर्धारित किए गए हैं। बताया कि स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार की जा रही ड्रेस की गुणवत्ता अच्छी होगी तथा उन्हें इस काम का अच्छा लाभ भी मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से सिलाई, कढ़ाई वाली महिलाओं को अपने जिले में ही रोजगार मिलेगा। कुछ समूहों की ओर से इसमें लगने वाला सामान कालर, बटन, धागा, स्तर आदि सामान की आपूर्ति की जाएगी।
इससे प्रवासी कामगारों को काम मिल सकेगा। आगामी एक माह में दो लाख बच्चों की ड्रेस का काम पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ड्रेस सिलाई के संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति आवश्यक प्रक्रिया समय से पूरी कर लें, जिससे उन्हें धन प्राप्त होने पर समूह के खाते में स्थानांतरित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि जिले में जो भी रोजगारपरक योजनाएं संचालित हैं, उसमें 50 प्रतिशत भागीदारी महिला स्वयं सहायता समूहों की कराई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ ड्रेस कटर अयोध्या से बुलाए गए हैं और वेे 26 से 32 नवंबर तक ड्रेस बनाने के लिए मशीन से कटिंग करेंगे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सिलाई करेंगी। बाहर से लौटे कामगार ड्रेस को प्रेस करेंगे।
आयुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रामदुलार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकार की ओर से बहुत बड़ा काम उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिला समूहों की अध्यक्ष दुर्गावती, बिंदु, कपिल, भारतेंदु, दिव्यकांत, भुआलसिंह, सुनिल कुमार, प्रशांत खरे, रमाकांत शुक्ला, रिजवान, गुलसाद अहमद, अता अशरफ अंसारी आदि मौजूद रहे।