फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lawyers performed

न्यायिक कार्य से विरत रह अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lawyers performed
न्यायालय गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : BASTI
न्यायिक कार्य से विरत रह अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। अधिवक्ता योगेश्वर तिवारी उर्फ आदर्श की मौत के मामले में एफआईआर की मांग करते हुए अधिवक्ता कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। संयुक्त बार के आह्वान पर आंदोलित अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम आशुतोष निरंजन के सामने मांग रखी। इस पर डीएम ने एसपी को बुलाकर अधिवक्ता संघों के पदाधिकारियों से वार्ता कराई। एसपी ने तत्काल एफआईआर कराने का आश्वासन दिया।
अधिवक्ता योगेश्वर तिवारी की मौत 12 दिसंबर को हुई। उनका शव गौर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बरामद हुआ था। अधिवक्ता उनकी मौत को हत्या करार दे रहे हैं। इसे लेकर एक बार अधिवक्ता संगठनों का प्रतिनिधि मंडल एएसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की बात रख चुका है, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन सोमवार से अधिवक्ता कार्य से विरत रहकर आंदोलन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को संयुक्त बार संगठनों के आह्वान पर अधिवक्ता दीवानी न्यायालय के गेट नंबर दो पर एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद डीएम ने अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाकर एसपी से बातचीत कराई, जहां मांग मान ली गई। इसके बाद डीएम ने अधिवक्ताओं से कार्य बहिष्कार वापस लेने की बात रखी, जिसे पदाधिकारी मान गए।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, महामंत्री अविनाश तिवारी, जनपद बार के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, मंत्री रवि शरण सिंह, यंग बार के अध्यक्ष भानु प्रताप शुक्ल व मंत्री शेषनाथ पाठक, कमिश्नर बार के अध्यक्ष टीएन लाल, राजेंद्र शुक्ल, मारुत कुमार शुक्ल, राम पाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed