फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lawyer injured in car collision dies

बस्ती: कार की टक्कर से घायल अधिवक्ता की मौत

Mon, 13 Feb 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lawyer injured in car collision dies
कार की टक्कर से घायल अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन

- सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला के रहने वाले थे श्रीकांत पांडेय
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के पचपेड़वा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की इलाज के दौरान रविवार को लखनऊ में मौत हो गई। थाना प्रभारी सोनहा रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सौम्या की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कोठिला गांव निवासी अधिवक्ता श्रीकांत पांडेय (45) पुत्र लक्ष्मीकांत पांडेय भानपुर तहसील में वकालत करते थे। बताया जा रहा है कि दो फरवरी को भानपुर तहसील में प्रेक्टिस करने गए थे। तहसील से आते समय सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग से पचपेड़वा मोड़ पर पहुंचे थे, तभी एक कार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया था। रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed