{"_id":"6509f06bc1c38048320294d4","slug":"land-for-four-lanes-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4630-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन के लिए जमीन खाली कराने के लिए चला जेसीबी, विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन के लिए जमीन खाली कराने के लिए चला जेसीबी, विरोध जारी
Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर चला बुलडोजर ।
बिना मुआवजा दिए जमीन खाली कराने का हो रहा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। कस्बे में फोरलेन निर्माण के लिए जेसीबी से जमीन खाली कराने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी चला। पेट्रोल पंप के पास स्थित राजस्थानी ढाबा के आगे का हिस्सा जेसीबी लगाकर तोड़ दिया। जबकि जमीन के मालिक का कहना है कि मुआवजा नहीं मिला है। जबरदस्ती ज्यादा जमीन भी ले रहे हैं। मौके पर मौजूद तहसीलदार अनुराग सिंह ने बिना मुआवजा मिले ही तोड़फोड़ के मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
सिरौली बाबू के गाटा संख्या 231 व 232 में तोड़फोड़ कर जमीन खाली कराई गई। पेट्रोल पंप के आसपास तोड़फोड़ का विरोध भी हुआ। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने तोड़फोड़ जारी रखा। खम्हरिया निवासी हबीबुल्लाह खान के ढाबे व दाऊद खान के पेट्रोल पंप की दीवार भी गिराई गई। पेट्रोल पंप के सामने खुदाई होने पर पंप मालिक ने फिर से विरोध करते हुए काम रोक दिया। इसके बाद आने-जाने का रास्ता छोड़कर खुदाई शुरू कराई गई। तहसील प्रशासन के अनुसार, 163 लोग अब तक जमीन खाली नहीं किए हैं।
किसानों का आरोप है कि एनएचआई से जितना जमीन का मुआवजा बना है, उससे ज्यादा जमीन लिया जा रहा है। नाली के बगल से 2.4 मीटर की जगह 3.42 मीटर जमीन खाली कराई जा रही है। पेट्रोल पंप के मालिक दाऊद खान ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
...
कर्मचारी के ऊपर गिरा खंभा
छावनी में जेसीबी से पेट्रोल पंप पर जमीन खाली कराते समय एक खंभा पेट्रोल पंप के कर्मचारी के ऊपर गिर गया। पंप मालिक दाऊद खान ने बताया कि घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अयोध्या ले जाया जा रहा है। इसके बाद तहसीलदार सहित सभी राजस्वकमी व कार्यदायी संस्था के कर्मचारी काम बंद कर खिसक लिए।