फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Land dispute in two Village - 5 injured

भूमि विवाद को लेकर दो गांवों में घमासान

Sun, 26 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Land dispute in two Village - 5 injured
भूमि विवाद को लेकर दो गांवों में घमासान
विज्ञापन

मुंडेरवा/गौर (बस्ती)। दो अलग-अलग थानाक्षेत्र के दो गांवों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। रास्ते के विवाद को लेकर मुंडेरवा में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। जबकि गौर थाने के जगदीशपुर में नवीन परती की भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।
मुंडेरवा निवासी रविन्द्र सिंह के मुताबिक ब्रह्म बाबा स्थान के बगल के रास्ते को लेकर विवाद के कारण करीब एक महीने पहले राजस्व विभाग की टीम ने यहां पैमाइश कर सीमांकन किया था। आरोप है कि रविवार को बोदवल निवासी राकेश सिंह इस जमीन पर मिट्टी गिरवा रहे थे। मना करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें राकेश सिंह, नवनीत सिंह व अन्य को चोट आई। मुंडेरवा पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया और घायल राकेश व नवनीत को मेडिकल के लिए भेज दिया। शाम करीब पांच बजे मेडिकल के लिए जाते समय बेटे और बेटी का इलाज करवाकर लौटते समय रविन्द्र सिंह से फिर रेलवे क्रासिंग के पास आमना-सामना हो गया। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी राधेश्याम राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में नवीन परती भूमि में कब्जेदारी को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जगदीशपुर गांव की सुखराजी नवीन परती पर काफी दिनों से काबिज हैं और झोपड़ी भी बना रखी है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग झोपड़ी को गिराने लगे तो सुखराजी ने विरोध करने लगी। इस पर गांव के झिनकन, शांति, साधना और जानकी ने एक राय होकर विवाद करने लगे और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें सुखराज की बहू आशा देवी और माया को गंभीर चोटे आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सुखराजी की तहरीर पर गौर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेंद्र पटेल ने बताया कि मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed