फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lalji was murdered for 50 thousand

50 हजार खातिर हुई थी लालजी की हत्या

Thu, 21 Nov 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lalji was murdered for 50 thousand
50 हजार के लिए हुई थी लालजी की हत्या
विज्ञापन

बस्ती। मच्छरदानी तानकर सो रहे कलिगढ़ा निवासी लालजी चौधरी (55) की हत्या 50 हजार रुपये के लिए की गई थी। हत्यारोपी गांव के ही राजवंत उर्फ बबलू चौधरी ने पुलिस के सामने कबूला कि मच्छरदानी के अंदर सो रहे लालजी चौधरी के सिर पर हत्या की नीयत से उसने तमंचे के बट से तेज प्रहार कर भाग गया था, जो उनकी मौत का कारण बनी।
एसपी हेमराज मीणा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस स्थित प्रेक्षागृह में तीन नवंबर की रात हुई हत्या का पर्दाफाश किया। सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह के साथ एसपी ने बताया कि 2015 की प्रधानी चुनाव में गिरफ्तार राजवंत प्रत्याशी था। खर्च के लिए गांव के लाल जी चौधरी के दामाद रामजनक निवासी भैसाराजा थाना पैकोलिया से 70 हजार उधार लिया था। करीब एक वर्ष बाद 20 हजार रुपये वापस कर दिया। बाकी 50 हजार रुपये के लिए लालजी काफी दबाव बना रहे थे। राजवंत के मुताबिक लालजी ने दो दिन के अंदर रुपये न देने पर हत्या कर देने की धमकी दी थी। गन्ना बेचकर वापस करने की शर्त भी वह नहीं माना। हत्यारोपी के मुताबिक चुनाव में भी विरोध कर पंकज चौधरी को समर्थन किया था। डर वश उसने लालजी को ही रास्ते से हटाने की ठन ली।
विज्ञापन

आरोपी ने बताई दास्तान
315 बोर का तमंचा लेकर घर से लालजी चौधरी की हत्या करने की नीयत से राजवंत निकला। अपने धान के खेत से होते हुए रात करीब साढ़े 12 बजे लालजी के घर के सामने पहुंचा। देखा कि लालजी घारी में चारपाई पर सो रहे हैं। तमंचा निकालने पर अचानक लगा कि आवाज होने पर सब लोग जाग जाएंगे। बिजली भी उस समय थी, इसीलिए तमंचे के बट से जोर का प्रहार कर दिया। वहां से भागकर गन्ने के खेत में छिप गया। दूसरे दिन अंधेरे का लाभ उठाकर पैदल जलेबीगंज गया। रास्ते में ही बगीचे के उत्तर साइड में एक सूखे कुएं में तमंचा कारतूस फेंक दिया। पैदल बेलघाट होते हुए महाराजगंज बाजार आ गया। वहां से बस पकड़ कर दिल्ली बवाना चला गया। वकील के माध्यम से वापस आ रहा था, मगर पुलिस ने रास्ते में धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed