{"_id":"62e6d171aa68e86c5427aeda","slug":"labourer-died-due-to-falling-from-fourth-floor-basti-news-gkp445614383","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवा राय गांव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के भवन की चौथे मंजिल पर काम करते समय नीचे गिरने से 32 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार की भोर में मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
इधर, घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने छत से धकेलने व भवन निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था व ठेकेदार पर हादसे की सूचना न देने का आरोप लगाया। एसएचओ सुरपति त्रिपाठी, नायब तहसीलदार के अलावा निर्माण करा रही जीएस एक्सप्रेस कंपनी के जीएम मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान सर्वेश वर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। एसएचओ ने बताया कि अभी परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के लोनियापार निवासी संजय वर्मा (32) दो महीने से हर्रैया थाने के बसेवा राय गांव में निर्माणाधीन केंद्रीय अटल आवासीय विद्यालय में मजदूरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे चौथी मंजिल पर कार्य कर कर रहे थे। इसी बीच वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिवार वालों का आरोप है कि किसी ने ढकेल दिया। गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय बस्ती भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार की भोर में संजय वर्मा की मौत हो गई। संजय वर्मा के दो बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा अर्पित (9) दोनों पैर से विकलांग है। चार साल की बेटी अर्पिता व पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है।