फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   labour budget pass

बहादुरपुर में 28.22 करोड़ का लेबर बजट पास

Sat, 14 Mar 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
labour budget pass
बहादुरपुर में 28.22 करोड़ के लेबर बजट पास
विज्ञापन

बहादुरपुर। बहादुरपुर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक हुई। इसमें विकास के लिए 28.22 करोड़ के लेबर बजट के प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होते ही प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दिए। प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा होने के बाद बीडीओ विमला चौधरी व प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र नाथ यादव में स्वीकृत किया।

प्रधान प्रतिनिधि कलवारी मुस्तहकम संतोष उर्फ गुड्डू सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि से नवनिर्मित सीएचसी बहादुरपुर जो रामजानकी मार्ग कलवारी में स्थित है। यहां ओपीडी सुचारू रूप से न चलने तथा किसी भी चिकित्सक के रात्रि विश्राम न करने के मुद्दा उठाया। जिस पर शीघ्र समस्या से निजात दिलाने का भरोसा प्रभारी चिकित्साधिकारी बहादुरपुर डॉ. पवन वर्मा ने दिया। प्रधान प्रतिनिधि गोविन्दापुर महेंद्र कुमार यादव ने प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवन तथा उसके रंगाई पुताई न होने का मुद्दा उठाया, जिस पर बीईओ गरिमा यादव ने संबंधित प्रधानाध्यापकों के साथ वार्ता कर समस्या निजात दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण सुरेन्द्र नाथ चौधरी, प्रधान संतोष कुमार सिंह, जयप्रकाश पांडेय, रामदास पांडेय, रामकुमार यादव, कक्कू शुक्ला, शीतला प्रसाद यादव, अजय सिंह, गोरखनाथ, प्रदीप शुक्ल, रीता श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी, अजय कुमार चौधरी, महेंद्र यादव, मनोज कुमार, अनिल पांडेय, जयसिंह, रंगीलाल चैधरी, शकील अहमद, क्रांति कुमार, फरीद अहमद, नूर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed