{"_id":"67c20572714f7fdbcc0fc864","slug":"laborer-riding-a-bicycle-dies-in-an-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132760-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत
Sat, 01 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। सहराएं गांव के पास शुक्रवार को गन्ना लादकर जा रहे ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूूर की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी तिलकराम (40) मजदूर था। वह सहाराएं गांव में किसी के यहां मजदूरी करने आया था। दोपहर में करीब तीन बजे कार्य निपटाकर वह बगल के गांव पौली में अपने ससुराल में वैवाहिक समारोह में शामिल होने साइकिल से जा रहा था।
महूघाट-अमारी मार्ग पर सहराएं गांव के पास गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रक बजरिया गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर बभनान मिल जा रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर शव को थाने ले आई। सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंच गए।प त्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।