फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Laborer found injured near railway station dies

Basti News: रेलवे स्टेशन के पास घायल मिले मजदूर की मौत, पत्नी लापता

Thu, 13 Apr 2023 05:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

पति धर्मराज के साथ निकली मीरा का अब तक पता नहीं चला। उसके घर के किसी सदस्य यहां तक कि अपने बच्चों तक को कुछ नहीं बताया कि कहां गई है। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आशंका है कि उसके घायल होने की पत्नी को जानकारी है।

विज्ञापन
Laborer found injured near railway station dies
धर्मराज का फाइल फोटो।

विस्तार

रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिले मजदूर की मेडिकल कालेज लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। उसकी पहचान मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ऊंचगांव जमोहे निवासी धर्मराम के रूप में हुई। वह किस तरह की चोट से घायल हुआ था, इसे लेकर पुलिस को कई तरह का संदेह है। आशंका है कि उसे मारपीट कर किसी ने छोड़ दिया था। घटना के बाद से पत्नी लापता बताई जा रही है। पोस्टमार्टम में उसका एक हाथ कटकर अलग पाया गया। सिर में भी कई जगह टांके लगे पाए गए। एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि अभी परिवार के लोगों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


मुंडेरवा थाने के ऊंचगांव जमोहे निवासी धर्मराज (40) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार शाम को अपनी पत्नी मीरा के साथ साइकिल से घर से निकले थे। रात करीब आठ बजे वह जीआरपी को घायल अवस्था में मिले थे। जीआरपी ने एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल भेजा। हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार रात में ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तब तक पहचान नहीं हो पाई थी। ऐसे में कोतवाली पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा कर पहचान कराने का प्रयास करने लगी। मंगलवार को धर्मराज के परिवार के लोगों के पास उसके साढू ने फोन करके बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। पिता, लड़के व परिवार के अन्य लोग मुंडेरवा थाने पहुंचे तो वहां जानकारी नहीं हुई। इस बीच एक अज्ञात का शव मर्चरी में रखे जाने के बारे में बताया गया। वहां जाने पर पहचान हुई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पत्नी संदेह के घेरे में

पति धर्मराज के साथ निकली मीरा का अब तक पता नहीं चला। उसके घर के किसी सदस्य यहां तक कि अपने बच्चों तक को कुछ नहीं बताया कि कहां गई है। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आशंका है कि उसके घायल होने की पत्नी को जानकारी है।

बताया जा रहा है कि उसका मुंडेरवा के किठिउरी कालोनी में अक्सर आना-जाना था। परिवार के लोगों का तो यहां तक कहना है कि घटना में उसकी मिलीभगत है। हालांकि पुलिस को अभी किसी तरह की लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

साढ़ू का आया था फोन
परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे धर्मराज के साढू नरसिंह निवासी दलेलगंज जिला संतकबीरनगर का फोन आया था। उसने बताया कि धर्मराज का एक्सीडेंट हो गया है। उनका शव मुंडेरवा थाने में हैं। जब परिवार वाले मुंडेरवा थाने पर पहुंचे तो थाना प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया। इसके बाद परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे तो बताया गया कि सोमवार रात में एक घायल की मौत हुई थी। जिसका शव मर्चरी में रखा गया है। वहां जाने पर पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed