{"_id":"6476562ecc01b0b8750f97b4","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-scorpio-another-serious-basti-news-c-7-1-188134-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कार्पियो की चपेट में आकर मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कार्पियो की चपेट में आकर मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
Wed, 31 May 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मो. खुर्शीद के परिवार के लोग
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पटेल चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ओवर टेक करने के चक्कर में दो मजदूरों को चपेट में ले लिया। एक की घटना स्थल पर ही मौत गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रही स्कार्पियो को छावनी पुलिस ने पकड़ लिया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सैंथवलिया निवासी मो. खुर्शीद (42) पुत्र मो. याकूब, बुधई (45) पुत्र मंगरू व कल्लू (38) पुत्र दयाराम मोदू पेट्रोल पम्प के बगल में एक सप्ताह से काम कर रहे थे। मंगलवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे फोरलेन के किनारे खड़े होकर कुछ बातचीत कर रहे थे। तभी गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ओवर टेक के चक्कर में खुर्शीद व बुधई को रौंद दिया। जिसमें मो. खुर्शीद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बुधई गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे कल्लू ने सड़क से किनारे कूद कर अपनी जान बचा ली।
-- -- -- -- -- -- -
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- मृतक मो. खुर्शीद के चार नाबालिक बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी अनीशा खातून (16), मो. तौफीक (14), मो. तौहीद (11) औड सबसे छोटा मो. तौसीद 5 वर्ष का है। खुर्शीद मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोष्ण कर रहा था। खुर्शीद की मां बचपन में ही मर गई थी। पिता मो. याकूब ने दूसरी पत्नी समीरून निशां को लेकर आये। समीरून निशां ने अपने सगे बेटे की तरह लाड़ प्यार दिया। बड़े बेटे की मौत से मां समीरून निशा, पत्नी चांदनी खातून, मझले भाई जमशेद आलम, छोटे भाई शमशेर आलम, चाची शाफिया खातून, अफसाना खातून, रमजानी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रो-रो कर बेहोश हो रही थी। बेटी अनीशा की शादी अगले वर्ष मार्च में तय है।