फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kuano River in spate, paddy crops submerged, water on village roads

Basti News: कुआनो में उफान, धान की फसल डूबी, गांव जाने वालेे रास्तों पर पानी

Sat, 17 Oct 2026 03:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Kuano River in spate, paddy crops submerged, water on village roads
बस्ती। कुआनो नदी के उफान ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। गांवों के रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। वहीं, अमहट घाट की सीढ़ियों के ऊपर पानी पहुंचने से मूर्ति विसर्जन को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

कुआनो नदी का पानी वन विहार तक पहुंच गया है। चारों ओर पानी भरने से आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल डूब गई है। किसानों के मुताबिक, तैयार फसल के जलमग्न होने से उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है। विनोद, रामकृपाल, परमात्मा और संतोष ने बताया कि उनकी धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब चुकी है। उन्होंने फसल के नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नदी का पानी रास्तों पर भरने से ग्रामीणों की परेशानी भी बढ़ गई है। कई जगह घुटनों तक पानी जमा होने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। बाजार आने-जाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौर, भानपुर और मूड़घाट क्षेत्र में भी जलभराव से लोग प्रभावित हैं। उधर, अमहट घाट की सीढ़ियों के ऊपर तक पानी पहुंचने से मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता ने बताया कि कुआनो नदी के जलस्तर की रिपोर्ट मांगी गई है। अमहट घाट पर पानी पहुंचा है लेकिन विसर्जन में असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की टीम लगाई गई है। मूड़घाट पर भी व्यवस्था दुरुस्त करने का काम चल रहा है। दशहरा के दिन दोनों घाटों पर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed