फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   body of young man found in Cuano River at Basti

बस्ती: कुआनो नदी में कूदने वाले युवक का मिला शव, अब पत्नी पर लगा ये आरोप

Wed, 13 Oct 2021 07:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 Oct 2021 07:13 PM IST
सार

कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
body of young man found in Cuano River at Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित कुआनो नदी के अमहट पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव बुधवार को मिश्रौलिया के पास मिला। सोमवार रात उसने पुल के ऊपर से छलांग लगा दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


उधर, इस मामले में मृतक मयंक मिश्रा उर्फ मुनि मिश्रा के पिता जयदेव मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर बहू उसकी मां समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटे मयंक को प्रेमजाल में फंसाकर दुबौलिया थानाक्षेत्र के दोफड़ा निवासी अनामिका दुबे ने शादी की थी। संपत्ति की लालच में आकर बेटे मयंक को आत्महत्या के लिए पत्नी अनामिका, उसकी मां सुनीता देवी उर्फ अनीता देवी के अलावा बिहरा भलुहिया थाना हर्रैया निवासी आकांक्षा दुबे व दिनेश दुबे ने उकसाया। इसी से परेशान होकर उसने सोमवार रात अमहट पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के रंजीत चौराहा निवासी जगदेव का बेटा मयंक मिश्रा सोमवार की रात करीब दस बजे कुआनो नदी के अमहट पुल पर पहुंचकर सेफ्टी गार्ड पर चढ़ गया था। पुलिस के साथ लोगों ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन उसने नदी में छलांग दी थी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकार तलाश शुरू की। बाद में 30वीं बटालियन फ्लड गोंडा से पहुंची टीम ने सर्च अभियान शुरू किया था। मयंक का शव मिश्रौलिया के पास से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed