फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kovid's second dose in 17 hospitals in basti

17 अस्पतालों में लगी कोविड की दूसरी डोज

Fri, 26 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kovid's second dose in 17 hospitals in basti
17 अस्पतालों में लगी कोविड की दूसरी डोज
विज्ञापन

बस्ती। मेडिकल कॉलेज सहित जिले के 17 अस्पतालों में शुक्रवार को कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई गई। हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए शुक्रवार को विशेष टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार और कोविड टीकाकरण प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम लाल की देख-रेख में टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। यहां पर ज्यादातर मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ को ही दूसरा डोज लगाई गई। जिला अस्पताल के मॉड्यूलकर ओटी में दो बूथ बनाए गए थे। यहां पर जिला अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के स्टॉफ भी टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे थे। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर पांडेय की देख-रेख में टीकाकरण किया जा रहा था। एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, स्मिता, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विष्णु पांडेय, अशोक त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, अब्दुल रब, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अरशद, नईमुद्दीन सहित अन्य ने कोविड का दूसरा डोज लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद सभी प्रसन्न नजर आ रहे थे। जिला महिला अस्पताल में एक बूथ बनाया गया था। प्रभारी सीएमएस डॉ. सुधांशु की मौजूदगी में टीकाकरण किया जा रहा था। इसके अलावा सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में भी टीका लगाए जाने की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को भी हेल्थ केयर वर्कर्स को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई है। किसी भी लाभार्थी को किसी तरह की समस्या की सूचना नहीं है।

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में 11 कर्मियों सहित कुल 99 विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार और सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ल की देखरेख में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed