फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kovid not cooperating in investigation coming from outside

कोविड जांच में सहयोग नहीं कर रहे बाहर से आने वाले

Mon, 12 Apr 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kovid not cooperating in investigation coming from outside
चिरई बुजुर्ग गांव के घरों मे ताले बंद होने से लौटती आशा। - फोटो : BASTI
कोविड जांच में सहयोग नहीं कर रहे बाहर से आने वाले
विज्ञापन

भानपुर। तहसील क्षेत्र के चिरईबांधा गांव में कोरोना मरीज के संपर्क में आए लोगों के नमूने लेने गई रैपिड रिस्पांस टीम को कई घर बंद मिले। लिहाजा टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक की ओर से इसकी जानकारी एसडीएम भानपुर को दे दी गई है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोविड के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए सीएचसी की आरआरटी टीम की ओर से बाहर से आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि जांच में ग्रामीणों की ओर से मेडिकल टीम को सहयोग न करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे मेडिकल टीम को जांच का लक्ष्य पूरा करने में भारी परेशानी का सामना करते हुए बैंरग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के चिरईबांधा गांव में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सोमवार को डॉ. अमिष कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची। टीम को पीड़ित परिवार के घर के आसपास के कई घरों में ताले बंद मिले। उससे टीम लक्ष्य के सापेक्ष लोगों का सैंपल नहीं ले सकी। बताया कि ग्रामीणों की ओर से जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि इसके लिए एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed