फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kotdars protest in support of their demands

Basti News: मांगों के समर्थन में कोटेदारों का प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kotdars protest in support of their demands
बस्ती। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को कोटेदारों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोेधित ज्ञापन जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि राशन विक्रेताओं के समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाए। यदि समस्याओं का शीघ्र प्रभावी निस्तारण न किया गया तो कोटेदार तीन दिन तक वितरण रोकने को विवश होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में फोन से फीडबैंक लिया जा रहा है जिसमें कोटेदारों के विरोधियों के पास फोन जाने पर उल्टा-सीधा जवाब दिया जा रहा है व ऐसा व्यक्ति फोन उठाता है जो राशन लेने गया ही नहीं था, जिसमें उसको पूर्ण जानकारी नहीं रहती है। वह भी ठीक जवाब नहीं दे पाता है, जिसके आधार पर अनायास जांच होती है, जिससे शोषण बढ़ता है। सरकार किसी भी एक विभाग से जांच कराए।
विज्ञापन

कोटेदारों का लाभांश खाद्यान्न पर 10 रुपये क्विंटल व चीनी पर 70 रुपये क्विंटल ही मिलता है, जबकि हरियाणा, 200 रुपये क्विंटल, गोवा में 200 रुपये क्विंटल, दिल्ली में 200 रुपये क्विंटल, गुजरात में 20 हजार रुपये का मिनिमम गारंटी दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed