{"_id":"61d888f40f15bb15af46e7ae","slug":"korona-ke-phir-mile-das-pojitiv-ektiv-kes-59-basti-news-gkp422873484","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के फिर मिले दस पॉजिटिव, एक्टिव केस 59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के फिर मिले दस पॉजिटिव, एक्टिव केस 59
विज्ञापन
कोविड जांच करती स्वास्थ्य विभग की टीम।
- फोटो : BASTI
कोरोना के फिर मिले दस पॉजिटिव, एक्टिव केस 59
कृृषि भवन के एक अधिकारी सहित आठ पॉजिटिव
बस्ती। जिले में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। कृषि भवन के आठ और मुंबई से रेलवे स्टेशन पहुंचे दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार शुक्रवार को जिले में दस पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केस 59 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम क्वारंटीन कर दिया है। सीएमओ चंद्रशेखर का कहना है कि जितने लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनकी स्थिति सामान्य है। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। दस दिन बाद फिर से उनकी जांच की जाएगी।
जिले में कोरोना एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है, वहीं लगातार कोरोना पॉजिटिव केस आने से लोग चिंतित हैं। जिले में एक ओमिक्रॉन का भी केस मिल चुका है। अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। कोरोना के नगरीय क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जहां केस मिल रहे हैं, वहां आसपास के लोगों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। होम क्वारंटीन किए गए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी हर दिन एकत्र की जा रही है। फिलहाल पॉजिटिव केस में कोई गंभीर नहीं है, मगर एहतियात बरती जा रही है। जेडी कृषि अविनाश चंद्र ने बताया कि दो दिन अवकाश के चलते विभाग बंद रहेगा। इस दौरान निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।