फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona ka khof7777

बिजली निगम के अवर अभियंताओं में कोरोना का खौफ

Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
korona ka khof7777
बस्ती जिले में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : BASTI
बिजली निगम के अवर अभियंताओं में कोरोना का खौफ
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस को लेकर विद्युत निगम के अवर अभियंताओं में खौफ है। दरअसल राजस्व वसूली अभियान के तहत अभियंताओं को कनेक्शन जांच के लिए फील्ड में जाना पड़ रहा है जिससे उन्हें कोरोना का डर सता रहा है।

शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक के बाद अवर अभियंताओं ने मुख्य अभियंता एआर सिंह को ज्ञापन दिया। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष एके उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार कोरोना को महामारी की श्रेणी में रखते हुए 22 तक स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हाल बंद कर दिया है। बताया कि अवर अभियंताओं को राजस्व वसूली अभियान के तहत कनेक्शन जांच, लाइन काटना व उपभोक्ता सहायता शिविर लगाना पड़ रहा है। मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर 22 तक सारे अभियान रोकने की मांग की गई है। इसके अलावा विभागीय कार्य करने के लिए सैनेटाइजर, मास्क व मेडिकेटेड दस्ताने की मांग की गई है। इस मौके पर एसडीओ राम इकबाल प्रसाद, अभय सिंह, आशुतोष लाहिड़ी, अभिषेक चंद्र ओझा, जितेंद्र मौर्या, अभिषेक कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, रवि, प्रकाश वर्मा, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed