फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona

छह लोग हुए स्वस्थ, एक मिला कोरोना संक्रमित

Fri, 18 Jun 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
korona
जिले में वर्तमान में है 35 एक्टिव मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना संक्रमण की आई रिपोर्ट में एक केस पॉजिटिव मिला। वहीं उपचार के बाद पूर्व में संक्रमित मिले छह लोग स्वस्थ हुए। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में जिले में एक्टिव मरीज 35 हैं।

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक सार्वजनिक स्थलों व प्रवासियों की जांच के लिए नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं। हर दिन पांच सौ से अधिक नमूनों की जांच हो रही है। कोरोना संक्रमण का ग्राफ घटा है। इसकी मुख्य वजह जागरूकता है। अभी भी कोरोना की चुनौती कम नहीं हुई है। संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, मगर अब भी सतर्कता की जरूरत है। घर से निकलें तो मास्क जरूर पहनें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। कहा, जिले में अब तक 6,03,122 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 597557 की रिपोर्ट आ गई है। 5,85,875 नमूने निगेटिव और 11682 पॉजिटिव मिले हैं। 5565 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11,304 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। संक्रमण से अब तक 329 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed