{"_id":"5f70d1d98ebc3e9b987d6ec9","slug":"korona-basti-news-gkp367182753","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 ने जीती कोरोना से जंग, 37 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 ने जीती कोरोना से जंग, 37 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान में जिले में 361 एक्टिव केस, अब तक मिले हैं 3470 पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार 37 लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब तक जिले में कुल 3470 केस मिले हैं। इसमें 3039 स्वस्थ हो चुके हैं। 70 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 361 एक्टिव केस हैं। 24 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 112385 संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से1308 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 178 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 102, हर्रैया में 52, भानपुर में आठ व रुधौली में 16 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रुप से जनजीवन प्रतिबंधित है। डीएम ने बताया कि जिले के मेडिकल कालेज में लेबल टू और गंभीर संक्रमितों के भर्ती का पूरा इंतजाम है। यहां सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। कई मरीजों को वेंटीलेटर पर भी रखा गया है। डीएम ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा है कि लोग बाहर निकलें तो मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। बचाव ही कोरोना संक्रमण का इलाज है।