{"_id":"5ac26fe14f1c1b99618b51b0","slug":"knocked-at-every-door-for-dastak","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई-एईएस के लिए घर-घर ‘दस्तक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई-एईएस के लिए घर-घर ‘दस्तक’
basti
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
दस्तक के तहत झड़ू लगाते विधायक संजय प्रताप जायसवाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जेई-एईएस पर जागरूकता और जेई टीकाकरण का आगाज सुबह नौ बजे शहर के नरहरिया वार्ड से हुआ। यहां नगर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद टीम बच्चों के टीकाकरण के लिए निकल गई। दूसरी ओर सीडीओ अरविंद पांडेय और सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने घरसोहिया में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
जिले में कुल 326 सत्रों में 5663 बच्चों को जेई टीकाकरण से प्रतिरक्षित किया गया। अभियान की सफलता के लिए 2323 आशा, 2338 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 201 पर्यवेक्षक, सात सेक्टर पर्यवेक्षक और 326 एएनएम ने शाम चार बजे तक कार्यक्रम को संचालित किया।
नगरपालिका कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
बस्ती। जेई-एईएस अभियान को लेकर सोमवार को नगर पालिका परिषद बस्ती परिसर में कर्मियों और अधिकारियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। संकल्प कर अधीक्षक केके चौबे ने दिलाया। इस मौके पर ईओ ओम प्रकाश, सहायक लेखाकार राजकुमार लाल, राजीव शंकर श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, गनेश सिंह, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीकाकरण से प्रतिरक्षित होंगे नौनिहाल
सांऊघाट। बड़कुइया सदर विधायक दयाराम चौधरी ने हनुमान मंदिर परिसर से कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने जेई-एईएस से बचाव और टीकाकरण के लाभ बताए। संत प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस जगह पर 51 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है लेकिन इसमें कुछ बच्चे घट या बढ़ भी सकते हैं उनके लिए भी व्यवस्था की गई है। यह अभियान दो से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस मौके पर एएनएम मंजू चौधरी, आशा अनीता, आंगनबाड़ी राधिका, ग्राम प्रधान विकास चौधरी मौजूद ने अपनी बात रखी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ला, जगदंबा चौधरी, धर्मराज, घनश्याम चौधरी, राजू शर्मा, लालचंद्र, शशिकांत सिंह, एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पढ़ाया जागरूकता का पाठ
सल्टौआ। विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जेई प्रभावित गांव ग्राम पंचायत बनरही जंगल से किया। एसीएमओ डॉ. राजकुमार, डॉ. रवींद्र वर्मा ने अपनी बात रखी। इस दौरान 40 बच्चों को टीका लगाया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय ने आशा व एएनएम को घर-घर पहुंचकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार पांडेय, यूनीसेफ के कौशर अली, आशा मीरा, सरला पांडेय, संगिनी संतोला, शिवकुमार मिश्र, रणजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
नरखोरिया में चला स्वच्छता अभियान
जेई-एईएस के लिए अति संवेदनशील गांव नरखोरिया व बनरही में विधायक संजय प्रताप जायसवाल व ब्लॉक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में झाड़ू लगाया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
30 बच्चों का हुआ टीकाकरण
महसो। सदर ब्लॉक के भुवनी ग्राम सभा के ठड़वा गांव में एएनएम रामा सिंह ने कुल 30 बच्चों को टीका लगाया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का भी पाठ पढ़ाया। लोगों को बुखार आदि के संबंध में जागरू किया गया। इस मौके पर इंदुबाला पांडेय, आशा सीमा यादव, संगिनी कांति, तहउवर हुसैन, अजहर हुसैन आदि मौजूद रहे।
प्रतिरक्षित हुए 58 बच्चे
विक्रमजोत। क्षेत्र के अजानडीह प्राथमिक विद्यालय से दस्तक की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के प्रभारी डॉ. राजेंद्र जायसवाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शुभकरन ने जेई-एएसई के लक्षण और उनसे बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से चर्चा की। यहां 58 बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। इस मौके पर यूनीसेफ के मंडल कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार, ब्लॉक प्रभारी रामगोपाल, रामबिहारी यादव, भाजपा कार्यकर्ता डॉ. घनश्याम सिंह, लल्लू सिंह, परमेन्दर सिंह, चंद्रभान तिवारी, निर्भय सिंह, एएनएम नीलम, सुपरवाइजर जीतेंद्र सहित तमाम आशा और एएनएम मौजूद रहीं।
चला अभियान, 936 बच्चे प्रतिरक्षित
बनकटी। क्षेत्र में पीएचसी सहित सभी 23 उपकेंद्रों पर दस्तक की शुरुआत हुई। इसके तहत कराहपीठिया, गंगौरा, सजनाखोर, बर्रोहिया, बेहिल, मस्जिदिया, धौरुखोर में 936 बच्चों को टीकाकरण से प्रतिरक्षित किया गया। धौरुखोर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी व अमित सिंह ने अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत राम प्रकाश पांडेय, डॉ. राजेश कुमार, एएच हाशिमी ने ब्लॉक व स्वास्थ्य कर्मियों को संकल्प दिलाया।
जेडी स्वास्थ्य ने जांची स्थिति
बस्ती। सूबे के स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश पर दस्तक का हाल जानने सोमवार को संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. विजय कुमार सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने अभियान के लिए किए जा रहे टीकाकरण और जागरूकता कार्यक्रम को करीब से देखा। उनके साथ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन भी रहे।
संचारी रोग नियंत्रण को शपथ दिलाई
दो से 16 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा सोमवार से शुरू हुआ जो 16 अप्रैल तक चलेगा। सोमवार को डीएम सुशील कुमार मौर्य के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में दिमागी बुखार की रोकथाम और प्रबंधन के लिए शपथ दिलाई गई।
बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा की ओर से विशेष अभियान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह तथा डीआईजी रेंज राकेश चंद्र साहू ने हिस्सा लिया। सरकारी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने दिमागी बुखार से गांवों, ब्लॉकों, जिले तथा प्रदेश को मुक्त करने में सहयोग की शपथ ली। इसमें लोगों को खुले में शौच न करने, व्यक्तिगत साफ-सफाई और बुखार पीड़ितों को सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए प्रेरित करना प्रमुख था। इस अभियान में चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त विकास, पंचायत, बाल विकास, शिक्षा, कृषि विभाग, पशुपालन और समाज कल्याण विभाग आदि के कर्मचारियों को लगाया गया है।
सीडीओ ने की बैठक
संचारी रोग नियंत्रण को लेकर सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। अभियान को सफल बनाने की सभी से अपील की। यह अभियान 16 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
फोटो
गांव में गंदगी देखकर, भड़के विधायक
नरखोरिया में दस्तक अभियान में पहुंचे संजय प्रताप जायसवाल
एडीओ पंचायत से जताई नाराजगी, सफाईकर्मी पर कार्रवाई को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर।
जेई/एईएस बीमारी से नौनिहालों को बचाने के लिए व्यापक तौर पर शुरू हुए दस्तक अभियान का शुभारंभ करने क्षेत्रीय विधायक नरखोरिया गांव पहुंचे। जहां गंदगी देखकर एडीओ पंचायत से नाराजगी जताई तथा सफाईकर्मी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जन जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भानपुर सीएचसी के अति संवेदनशील गांव नरखोरिया में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने इसके लिए गांव में लगाई गई आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से कार्य करने की अपील की। डीएचईओ एलके पाण्डेय ने बीमारी और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। विधायक ने गांव की घनी मुस्लिम बस्ती में ब्लॉक प्रमुख रामनरेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राकेश सिंह के साथ झाडू लगाकर गांव को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। नालियों में गंदगी और सफाई कर्मी की शिकायत एडीओ पंचायत रामचंदर वर्मा को फटकार लगाई। कहा कि सफाई कर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। सफाई कर्मियों की टीम बनाकर गांव को साफ कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राजकुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विस्वास, बीईओ अखिलेश सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरखोरिया रमन सिंह मौजूद रहे।