फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kisaan kee kuen mein doobane se maut

किसान की कुएं में डूबने से मौत

Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
kisaan kee kuen mein doobane se maut
किसान की कुएं में डूबने से मौत
विज्ञापन

सरयू नहर खंड चार में रिसाव व कटान को गए थे देखने
वाल्टरगंज थाने के पड़िया खास के पास हुआ हादसा
मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया खास गांव के पास से गुजरी सरयू नहर खंड चार में रिसाव व कटान की सूचना पर देखने गए किसान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर उसे तलाशते हुए परिवार के लोग खेत के पास पहुंचे तो साइकिल सड़क पर देख हैरत में पड़ गए। आसपास खोजते हुए जब कुएं के पास पहुंचे तो अंदर उतराता शव मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव को घर ले जाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई।

पड़िया खास निवासी 43 वर्षीय राजेश कुमार चौधरी खेती के साथ राजगीर का काम करते थे। रविवार को अचानक सरयू नहर खंड चार में पानी छोड़ा गया। इससे आसपास के कई गांवों के खेतों में काफी अधिक पानी घुस गया। रविवार शाम को काम से लौटने के बाद राजेश को जानकारी हुई तो वह अपना खेत देखने चले गए। बताया जा रहा है कि जलभराव के चलते कुंआ दिखाई नहीं दिया होगा और उसमें राजेश कुमार गिरकर डूब गए होंगे। लोगों ने राजेश को कुएं से निकाला और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। किसान राजेश ने बेटी की शादी फरवरी 2022 में तय रखी थी। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed