फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kinnar Hitting 2 arrested

किन्नर की पिटाई करने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kinnar Hitting 2 arrested
किन्नर की पिटाई करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल के बजरिया गांव में किन्नर को मारपीट कर घायल कर देने वाले दो आरोपियों अमित व संजय को पुलिस ने बृहस्पतिवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को दर्जन भर से अधिक किन्नरों ने थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया था।

किन्नर सुमन गौर थाना क्षेत्र के आमा चौराहे पर किराए के मकान में रहती है। इसी थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल के बजरिया गांव निवासी अमित यादव से आपसी संबंध में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 12 जून को अमित यादव ने फोन कर किन्नर सुमन को अपने घर बुलाया था और वहां अमित व उसके परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर दिया था। बाद में पीड़ित किन्नर सुमन की तहरीर पर पुलिस ने अमित यादव, संजय, पतिराम व अन्य पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed