{"_id":"6138ffbe8ebc3eb34c7e5cba","slug":"killing-of-banned-animal-in-encounter-basti-news-gkp4084480155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में प्रतिबंधित पशु को मारने का आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में प्रतिबंधित पशु को मारने का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल आरोपित से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में प्रतिबंधित पशु को मारने का आरोपित गिरफ्तार
आरोपित ने पुलिस पर किया फायर, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान
लालगंज, मुंडेरवा थाने व एंटी नारकोटिक्स टीम ने की कार्रवाई
बस्ती। मुंडेरवा थाने के महादेवा मार्ग स्थित मेहड़ा के पास बुधवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में प्रतिबंधित पशु को मारने के आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार आरोपित ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पहने मुंडेरवा के थानेदार के सीने पर लगी। वह सुरक्षित बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली आरोपित के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा, थानाध्यक्ष लालगंज व प्रभारी एंटी नारकोटिक्स ने मुठभेड़ में संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाने के साफियाबाद निवासी साहबे आलम उर्फ लोहरा को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक खोखा व बाइक बरामद की गई। बरामद बाइक चोरी है और मुंडेरवा थाने में मुकदमा दर्ज है। पकड़ा गया आरोपित लालगंज थानाक्षेत्र में गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित था। पुलिस का कहना है कि साहबे आलम के विरुद्ध विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
एसओ लालगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि दो सितंबर को लालगंज थानाक्षेत्र के खदरा गांव के चौकीदार ने देर रात सूचना दी थी कि गांव में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का मार रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी समीउल्लाह निवासी खदरा थाना लालगंज को प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में सामने आया था कि उसके साथी साहबे आलम उर्फ लोहरा व एक अन्य मौके से भागने में सफल हो गए हैं।