{"_id":"5a5b98a64f1c1b74268b4633","slug":"killing-cold-three-more-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुई ठंड, तीन और मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुई ठंड, तीन और मरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े मे जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जनवरी के पहले पखवारे में चल रहा ठंड का सितम रविवार को कायम रहा। हाड़ तक बेंधने वाली इस ठंडी के कहर से शनिवार रात से रविवार तक के 24 घंटे के बीच तीन जान चली गईं। इनमें मुंडेरवा सीएचसी पर गर्भवती का प्रसव कराने गई माधुरी निवासी मेहड़ा सैदवार की शनिवार रात, कप्तानगंज के खजुहा चौराहे पर साइकिल का पंक्चर बनाने वाले फतेह मोहम्मद की रविवार दोपहर साइकिल बनाते समय और मुंडेरवा के बोदवल में दिव्यांग (मूक बधिर) माधव की रविवार भोर में झोपड़ी के अंदर की मौत हो गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर काफी घट जाने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
रविवार को तापमान काफी नीचे गिरा। न्यूनतम तापमान में तो सिर्फ एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले चार डिग्री गिरकर 14 पर जा पहुंचा। रविवार को दिन में हवा की गति अपेक्षाकृत कम रही लेकिन धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में इजाफा नहीं हो सका। 18 डिग्री सेल्सियस से खिसककर 14 पर पारा आने को मौसम विज्ञानी प्रतिकूल बता रहे हैं। वहीं वातावरण में 92 फीसदी नमी रिकॉर्ड की गई।
मौसम का नया रंग न तो बाइक से निकलने वालों को बख्स रहा न ही बंद शीशे वाली लग्जरी कार चालकों को ही राहत है। बाइक वाले कड़ाके की ठंड से अकड़े हुए दिख रहे हैं तो कार के अंदर बार-बार भाप बनने से कोहरे का दो गुना असर झेलना पड़ रहा है। अंदर और बाहर की धुंध से रफ्तार पर ग्रहण लगा हुआ है।