{"_id":"5e69252c8ebc3ef3ff549d27","slug":"khoon-se-lathpath-mila-yuvak-basti-news-gkp344321650","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खून से लथपथ मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खून से लथपथ मिला युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में खून से लथपथ मिला युवक
वाल्टरगंज (बस्ती)। चारा काटने गए देईपार खुर्द गांव के 40 वर्षीय युवक खेत में खून से लथपथ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कलाई की नसें कटी पाई और सिर व गले में धारदार हथियार से चोट के निशान थे। एसओ ने बताया कि डिप्रेशन के मरीज ने आत्महत्या का प्रयास किया।
बुधवार दिन में सुरेंद्र प्रताप चौधरी उर्फ सनी खेत में चारा काटने के लिए गए थे। परिवार वालों के अनुसार काफी देर तक वापस न आने पर बेटा ढूंढते हुए खेत की ओर गया तो उन्हें घायल हालत में पाया। वह वापस घर पहुंचा और लोगों को जानकारी दी। नाजुक हालत देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ विकास यादव फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने खून से सना चाकू बरामद किया है।