{"_id":"69ebb3d6b691fb90d90f5f92","slug":"khair-academy-defeated-medical-college-basti-by-seven-runs-basti-news-c-207-1-bst1005-157482-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खैर अकादमी ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को सात रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खैर अकादमी ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को सात रन से दी शिकस्त
विज्ञापन
मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी को दिया गया मैच आफ द मैच का पुरस्कार स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को बस्ती मेडिकल कॉलेज और खैर क्रिकेट अकादमी के बीच ओपेन ग्रुप का मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को सात रन से शिकस्त दी।
निर्धारित 25 ओवर के मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने पूरे 25 ओवर खेल कर नौ विकेट पर 209 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से मोहम्मद आमिर ने 66 रन बनाए। अभिनव मिश्रा ने 51 और आशुतोष चौधरी ने 31 रनों की पारी खेली। बस्ती मेडिकल कॉलेज की तरफ से अमन राजभर और आयुष शुक्ला ने तीन-तीन विकेट झटके।
आंजने और विनय ने एक-एक विकेट लिए। बेहद रोमांचक मुकाबले में मेडिकल कॉलेज बस्ती यह मैच सात रनों से हार गई। बस्ती मेडिकल कॉलेज की तरफ से कोमल ने 40, अमन जायसवाल ने 34 और अरुण ने 33 रनों की पारी खेली। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से आशुतोष चौधरी और आयुष्मान उपाध्याय को दो-दो विकेट। विकास, खालिद और आमिर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद आमिर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोल आलोक वर्मा और आयोजकों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।