{"_id":"5e42e8d68ebc3ee60a4f9cdf","slug":"keep-morale-high-chaotic-elements-will-fear-fear-basti-news-gkp3407032177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोबल ऊंचा रखें, खौफ खाएंगे अराजक तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोबल ऊंचा रखें, खौफ खाएंगे अराजक तत्व
विज्ञापन
इंडियन पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह।
- फोटो : BASTI
मनोबल ऊंचा रखें, खौफ खाएंगे अराजक तत्व
बस्ती। विश्वास मानिए यदि कोई भी छात्रा या महिला अराजकतत्वों से तेज आवाज में बात करे तो ऐसे लोग दुम दबाकर भाग जाएंगे। इसके लिए जरूरत सिर्फ मनोबल ऊंचा रखने की है। इसके बाद पुलिस या हेल्प लाइन नंबरों पर सूचित करें। पुलिस आपकी मदद में जरूर पहुंचेगी और ऐसे तत्वों पर कार्रवाई होगी। ये कहना पुलिस की पाठशाला के मुख्य अतिथि सीओ अनिल कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी शीला यादव का।
दोनों पुलिस अधिकारी मंगलवार को इंडियन पब्लिक स्कूल हर्दिया में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस पाठशाला को संबोधित कर रहे थे। सीओ अनिल सिंह ने कहा कि छात्राएं अपने को कमजोर न समझें। मजबूती के लिए आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए। विशिष्ट अतिथि एसएचओ शीला यादव ने कहा कि छात्राएं सूने रास्ते पर चलने से बचें। समूह में चलें तो और बेहतर होगा। यदि स्कूल आते-जाते समय कोई शोहदा फब्तियां कसे तो इग्नोर न करें। घर की दोस्त बड़ी बहन, मां या स्कूल में शिक्षकों को इसकी जानकारी दें। कहा कि अकेले रहने पर ऐसे कोई घटना की आशंका हो तो जोर से शोर मचाएं। आपकी जबरदस्त प्रतिक्रिया पर खुद ब खुद ऐसे तत्व भागेंगे। इसकी सूचना पुलिस को 112 या 1090 पर दें। आपका नाम और पता गोपनीय रहेगा और अराजकतत्वों पर कार्रवाई भी होगी। विद्यालय के निदेशक कैलाश नाथ दुबे ने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम आपके लिए है। इस पर अमल करें। कोई भी दिक्कत हो तो स्कूल में सूचित करें। लड़कियां सिर्फ अपनी ताकत को दिखाएं तो कोई शोहदा पास फटक नहीं सकता। इस दौरान 123 छात्राओं ने शपथ पत्र भरकर अपराजिता मुहिम को समर्थन दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके उस्मानी, शिक्षक सुनीता मिश्रा, अलका श्रीवास्तव, मनीषा बरनवाल, वैशाली सिंह, प्रतिभा दुबे, ज्योति पांडेय, रीना त्रिपाठी, पूर्णिमा मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, मदन गोपाल, हेमंत त्रिपाठी, मंगला प्रसाद दुबे आदि शामिल रहे।
बेहद सराहनीय है अभियान: अनुजा
छात्रा अनुजा मिश्रा ने अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता अभियान को महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया। कहा कि अधिकांश महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं, लेकिन प्रतिरोध की हिम्मत नहीं जुटा पातीं। ऐसे कार्यक्रम उन्हें जागरूक करेगा जो सराहनीय है।
विज्ञापन
अधिकारों की जानकारी जरूरी: वैशाली
इंडियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक वैशाली सिंह कहती हैं कि सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। अपराजिता मुहिम इसी के तहत कार्यक्रम कर महिलाओं को जागरूक कर रहा है। ऐसे अन्य आयोजन भी किए जाने चाहिए।
सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए: सलीहा
विद्यालय की छात्रा सलीहा करीम का मानना है कि अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में जो जानकारी मिली रही है, वह सराहनीय है। आत्मसुरक्षा के टिप्स के साथ-साथ विद्यालयों में इसका प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। फिलहाल विद्यालय में ऐसे आयोजन से बहुत कुछ जानकारी हुई है।
मनोबल बढ़ाता है कार्यक्रम : कात्यायनी
छात्रा कात्यायनी दुबे कहती हैं कि प्रेरक कार्यक्रमों से मनोबल बढ़ता है। कम से कम छात्राओं में अपनी बात कहने का साहस पैदा होता है। कार्यक्रम के माध्यम से 1090 वह 181 की जानकारी के अलावा सुरक्षा के विभिन्न उपाय भी बताए गए जो आगे चलकर उपयोगी साबित होंगे।