{"_id":"66d37fd765a510e9e30dacd9","slug":"keep-an-eye-on-the-beggars-roaming-in-the-villages-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123006-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गांवों में घूमने वाले भिखारियों पर भी रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गांवों में घूमने वाले भिखारियों पर भी रखें नजर
Sun, 01 Sep 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
गौर। गांवों में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गौर पुलिस ने शनिवार को थाने पर ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की। क्षेत्र के सभी प्रधान व चौकीदारों के साथ प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बैठक कर गांव में घूमने वाले पुजारी और भिखारियों पर कड़ी नजर रखने को कहा।
सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद सभी चौकीदारों और ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी होता है। विगत कुछ दिनों में चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अगस्त बढ़ा दिया गया है।
बावजूद उसके आप सभी का सहयोग जरूरी है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि दिन में पुजारी और भिखारी के भेष में कुछ लोग गांवों में घूमते रहते हैं और वही लोग रात में घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों पर आप लोग कड़ी नजर रखें। इस तरह के लोग जब भी गांव में दिखाई दे तो उनका आधार कार्ड मांगें, जरूरत पड़ने पर उनकी फोटो खींचे, संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसे लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा सके। इस मौके पर अमन शुक्ल, फूलचंद यादव, इंद्रसेन सिंह, पारसनाथ यादव, बाबूलाल, रामजन्म, मुस्तफा आदि मौजूद रहे। संवाद