फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kavi sammeian9999

रहती जंहा भी है स्वर्ग बनाती है बेटियां-----

Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kavi sammeian9999
बस्ती जिले के हर्रैया स्थित राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज में अपनी रचना प्रस्तुत करती कवयित्? - फोटो : BASTI
रहती जहां भी हैं स्वर्ग बनाती है बेटियां...
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। थाना खास गांव के राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे में कवियों ने अपनी रचनाओं से सामयिक व देश की एकता व अखंडता पर सकारात्मक संदेश दिया।
कवयित्री शिवा त्रिपाठी ने वीणा वादिनी मां वर दो... सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बुधि नाथ मिश्रा ने एक बार और जाल फेंक रे मछेरे जाने किस मछली में बंधन की चाह हो... सुनाकर लोगों के अंतर्मन को झकझोरा। ओज के कवि प्रख्यात मिश्रा ने एक सैनिक की उसकी मां से आशा व उस पर सैनिक के दिए उत्तर की रचना हे पुत्र मुझको तू वचन दे मात्र एक, रण भूमि में दूध की क्या लाज तू बचाएगा... सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। शायर काविश रुदौलवी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ते हुए अपनी रचना रहती है जहां भी स्वर्ग बनाती हैं बेटियां... सुनाई।
विज्ञापन

कवयित्री पूजा यक्ष ने रूह तक छू गया तू मुझे, जाने क्या कर गया तू मुझे... सुनाकर श्रृगांर रस से सराबोर किया। अनिल बौझड़ ने देश की राजनीतिक हालात पर अवधि भाषा में चुटीले व्यंग व हास्य रचनाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया। भ्रष्टाचार पर उनकी रचना अफसरशाही, घूस भ्रष्टता लापरवाही छोड़ रहे सब बाण... पर श्रोताओं ने जमकर ताली बजाई। लखनऊ के वाहिद अली, अशोक टाटंबरी, कपिल देव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, डॉ. अजय शुक्ला व राजेश मिश्रा ने भी अपनी रचनाएं सुनाई। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व कवि बुधि नाथ मिश्रा व संचालन हास्य व्यंग के कवि विकास सिंह बौखल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक साहित्यकार डॉ. राम नरेश सिंह मंजुल ने होली पर अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल सिंह, विधायक अजय सिंह, प्रबंधक डीएन सिंह, प्रधानाचार्य डीके सिंह, चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता ध्रुव नरायन सिंह, गिरजेश सिंह, फैयाज अहमद, धर्मध्वज सिंह, पप्पू, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed