{"_id":"61363f188ebc3e2f785013dc","slug":"katan-in-saryu-river-basti-news-gkp4081663112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी का जलस्तर कम होने पर कटना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी का जलस्तर कम होने पर कटना शुरू
विज्ञापन
विक्रमजोत ब्लाक के भरथापुर में आबादी के पास पहुंची सरयू नदी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी का जलस्तर कम होने पर कटना शुरू
- भरथापुर, पड़ाव, संदलपुर, पाही में तेज हुई कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/ बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। जलस्तर घटते ही तटवर्ती इलाकों में कटान शुरू हो गई है। जिससे ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब तीन बजे जलस्तर 92.540 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 19 सेंटीमीटर नीचे है।
विक्रमजोत ब्लॉक के एलबी व बीडी तटबंध के अंदर स्थित करीब दर्जनभर किसानों की गन्ने व धान की फसल कटान के चलते नदी में समा गई। ब्लॉक क्षेत्र के भरथापुर, पड़ाव, संदलपुर, पाही आदि गांवों में कटान तेज हो गई है। स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह, दयाराम, हेमंत पांडेय आदि ने बताया कि भरथापुर गांव में सोमवार सुबह आबादी के पास कटान से करीब एक मीटर जमीन का हिस्सा नदी में समा गया। संदलपुर में कटान के डर से लोग सहमें हुए हैं। उधर रविवार की देर शाम बटौली ग्राम पंचायत के पाही माफी गांव के सिवान में ग्रामीणों की कई बीघे धान की फसल नदी में समा गई। दुुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कटरिया गांव के सामने कटान शुरू हो गई है। विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती के पास रविवार रात भयानक कटान हुई। जिससे नदी की धारा आबादी की तरफ मुड़ गई है। भनखरपुर गांव के पास भी खेती की जमीनों की कटान हो रही है। मैरूंड गांव सुविखा बाबू से पानी तेजी से उतर रहा है।े