फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Karva Chauth and Garba were celebrated with great enthusiasm

Basti News: दीपों से सजी शाम, करवाचौथ व गरबा की रही धूम

Tue, 31 Oct 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth and Garba were celebrated with great enthusiasm
फ्रेंड्स क्लब महिला की ओर से आयोजित दीपोत्सव गरबा करवा चौथ कार्यक्रम में उत्सव मनाती महिलाएं
फ्रेंडस क्लब महिला ने करवाचौथ और दीपोत्सव मनाया
विज्ञापन

मिस्टर और मिसेज करवाचौथ बने नेहा व अंकित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के बड़ेवन स्थित एक होटल परिसर में रविवार की रात फ्रेंडस क्लब महिला की ओर से दीपों से शाम सजाई गई। करवा चौथ का जश्न मनाया व गरबा की धूम मची। आधी रात तक चले इस कार्यक्रम में मिस्टर व मिसेज करवाचौथ प्रतियोगिता हुई। इसमें नेहा श्रीवास्तव मिसेज व अंकित मिस्टर करवाचौथ बने। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला की जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने किया।
शाम छह बजे से शुरू कार्यकम में मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब की अध्यक्ष विभा ने किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। सब एक साथ मिलजुल कर त्योहार का आनंद ले पाते है। मिस्टर एवं मिसेज करवा चौथ में दूसरा स्थान निधि और टुनटुन, तीसरा स्थान राजेश चित्रगुप्त और रेखा चित्रगुप्त मिला।
विज्ञापन

गरबा नृत्य में वंदना, प्रतिमा सिंह, रेखा श्रीवास्तव, अपराजिता, विद्या पांडेय ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जबकि विभिन्न गीतों पर नीता श्रीवास्तव, प्रियंका चौधरी, स्नेहा वर्मा और नेहा श्रीवास्तव ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन नम्रता श्रीवास्तव व रश्मि सिंह ने किया। अर्चना ने काव्य पाठक किया। लोगों ने फुलझड़ी जलाकर एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed