{"_id":"6679de994e65b2fa6b0ae038","slug":"kaptanganj-youth-stabbed-to-death-in-delhi-basti-news-c-7-1-gkp1032-600264-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कप्तानगंज के युवक की दिल्ली में चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कप्तानगंज के युवक की दिल्ली में चाकू घोंपकर हत्या
Tue, 25 Jun 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की तलाश में दिल्ली पुलिस ने बस्ती में कई स्थानों पर दी दबिश
कप्तानगंज क्षेत्र के एकटेकवा गांव के रहने वाले थे राजकपूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के एकटेकवा गांव के एक युवक की दिल्ली में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों की तलाश में सोमवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने जिले के कई स्थानों पर दबिश दी। पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर में भी कई स्थानों पर पहुंचकर जांच की। उधर, तीन में से दो हत्यारोपियों के युवक के गांव के होने की वजह से गांव में स्थानीय पुलिस भी नजर बनाए हुए है।
जानकारी के मुताबिक, एकटेकवा गांव निवासी 27 वर्षीय राजकपूर पुत्र स्व. रामजी दिल्ली के मायापुरी में रहकर काम करते थे। गांव के प्रहलाद, बबलू और अयोध्या जिले के किशन भी साथ ही रहते थे। रविवार की शाम को किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर चाकू घोंपकर राजकपूर की हत्या कर दी। मौके पर ही राजकपूर की मृत्यु हो गई। हत्या के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।
मायापुरी पुलिस ने किशन और प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बबलू की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बबलू की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस की टीम एकटेकवा गांव पहुंची। मगर, बबलू घर पर मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद टीम बबलू के रिश्तेदारी में सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार पहुंची और कई स्थानों पर जांच की। राजकपूर की मौत के बाद स्वजन बदहवास हैं। राजकपूर की एक साल पहले शादी हुई थी। पत्नी नंदिनी व पांच माह का बेटा हैं। राजकपूर का शव मंगलवार की सुबह गांव लाया जाएगा।