{"_id":"633c7881b804fc455e4de46d","slug":"kanya-pujan-in-navratri-basti-news-gkp4529008164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
परशुरामपुर में नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को कराया गया भोजन।
- फोटो : BASTI
कन्या पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना
- जिले में दिनभर चलता रहा हवन पूजन का कार्यक्रम
- प्रमुख मंदिरों में सुबह से रही श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवरात्रि की नवमी पर जिले के प्रमुख मंदिरों व दुर्गा पूजन पंडालों में हवन हुई। माता सिद्धिदात्री को मां दुर्गा का नौवां स्वरूप माना जाता है। नवमी पर भक्तों ने कन्या पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों व प्रमुख देवी स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सहित क्षेत्र के देईसाड़, बरहुआ, पक्का बाजार, डेल्हापार, खोरिया, कराहपिठिया, बानपुर, मकदुमपुर, खरका, महसों, महादेवा जगहों पर हवन कर कन्याओं की पूजा की गई।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बिशनपुरवा हनुमानगंज मार्ग पर स्थित कड़ही देवी मंदिर, सरघाट देवी समय माता मंदिर आदि जगहों पर श्रद्धालुओं को पूजन कर हवन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के इटवा समय माता मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने भव्य हवन का आयोजन किया। इसमें पवन पाठक, जितेंद्र पाठक, विनय पाठक, अवनीश पाठक आदि ने हिस्सा लिया।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार सुरेला स्थित दुर्गा पूजन पंडाल में हवन के बाद कन्याओं की पूजा की गई। मौके पर जिला पंचायत सदस्य जटाशंकर सिंह, रवि प्रताप सिंह, राजाराम तिवारी, डॉ. आकांक्षा सिंह, रमाशंकर सिंह, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गा मंदिर राजकोट, मां पाटेश्वरी मंदिर पुन्नहवा, पोखरा बाजार, बिरऊपुर, बेलाडी, पिपरा गौतम, खजुरिया मिश्र आदि जगहों पर हवन संपन्न हुई। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कौलेश्वर नाथ मंदिर भोयर चकदहा, कुसौरा, कलवारी मुस्तहकम, पाऊं आदि जगहों पर हवन के बाद कन्याओं की पूजा की गई।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अमोढ़ा, छावनी, नयी बाजार, गायत्री मंदिर, कवलपुर स्थित समय माता मंदिर, मलौली गोसांई, नियामतपुर, दुभरा निर्वाहन, बस्थनवां, पचवस, बाघानाला, फूलडीह आदि जगहों पर हवन के बाद कन्याओं की पूजा की गई।
महाआरती के बाद निकाली गई शोभायात्रा
बभनान। नवमी पर कस्बे के बाबा बागेश्वनाथ मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। विजय नगर तिराहा, सोसायटी रोड, डाकखाना गली, सराफा मोहल्ला होते हुए चीनी मिल तक ले जाई गई। युवा भाजपाई प्रबल मालानी, अर्पित जायसवाल, शिशिर गुप्ता, दीपू कसौधन, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर चकचई चौराहे से राम जानकी मंदिर माता दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवानी गौर प्रमुख कांति शुक्ला किया। मौके पर अमरदीप शुक्ल, नवाब किशन कसौधन, राजेश मिश्र, महेश कसौधन, शुभम जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
घाटों की हुई सफाई
टिनिच। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलवार को चौरा महादेवा और शिवाघाट की सफाई कराई गई। तीन न्याय पंचायतों के करीब 80 सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य किया। सचिव अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बीडीओ के निर्देश पर सफाई कराई जा रही है। चौरा घाट का अप्रोच बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था इसे भी ठीक कराया गया। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, इसरार अली खान, विजय बहादुर, गणेश मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद