फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kanhaiya's birth anniversary will be celebrated in the auspicious time like Dwapar

Basti News: द्वापर जैसे मुहूर्त में मनेगा कन्हैया का जन्मोत्सव

Thu, 22 Aug 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya's birth anniversary will be celebrated in the auspicious time like Dwapar
- 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार जन्माष्टमी द्वापर जैसे मुहूर्त में मनाई जाएगी। ज्योतिषी बताते हैं कि अबकी बार माह, तिथि, वार और चंद्रमा की स्थिति वैसी ही बनी है, जैसी द्वापर में कृष्ण जन्म के समय थी। श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, बुधवार, रोहिणी नक्षत्र और वृषभ के चंद्रमा की स्थिति में हुआ था।
26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 27 अगस्त की देर सुबह 12 बजकर 44 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगा। जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होगी और 27 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे। यही संयोग द्वापर में भी बना था।
विज्ञापन

पंडित मोहित मिश्र धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे हुआ था। उस समय चंद्रमा वृष राशि में थे, संयोग से इस साल भी जन्माष्टमी पर चंद्रमा वृष राशि में है और रोहिणी नक्षत्र में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यह दोनों योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार बुधवार होने के कारण जयंत योग और रोहिणी योग दोनों ही रोहिणी नक्षत्र में पड़ रहे हैं, जिस कारण इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed