फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kalwari rape news

मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 26 Aug 2021 09:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
kalwari rape news
मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

- नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नगर थाना क्षेत्र की युवती के साथ कुसौरा बाजार में दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुसौरा बाजार निवासी सुरेमन ने उसको मंगलवार की शाम को मोबाइल फोन देने के लिए कलवारी थाना क्षेत्र के शिव चौराहे पर बुलाया। वह पहुंची तो सुरेमन अपनी गाड़ी पर बैठाकर उसको अपने घर लेकर चला गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का तलाश किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर है। सूचना के आधार पर टीम के साथ पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय भेजा गया, जहां से वह जेल भेज दिया गया। जबकि पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed