फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kalwari-Padri road surrounded by bushes, pedestrians face problems

Basti News: झाड़ियों से घिरा कलवारी-पड़री मार्ग, राहगीरों को दिक्कत

Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kalwari-Padri road surrounded by bushes, pedestrians face problems
कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी से पड़री को जोड़ने वाला मार्ग झाड़ियों और पेड़ों से घिर गया है। राहगीरों को आने-जाने में समस्या हो रही है। पीडब्ल्यूडी की इस सड़क की हालत बदतर हो गई है। लगभग 1 किलोमीटर लंबाई तक सड़क के दोनों ओर इतनी झाड़ियां फैल गई हैं कि बाइक सवारों को सिर झुकाकर निकलना पड़ रहा है। बड़ी गाड़ियों के लिए रास्ता पूरी तरह बाधित हो चुका है।
विज्ञापन

पड़री निवासी पंकज ने बताया कि इस रास्ते से पड़री और शेखपुरा की ओर जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क के ऊपर झुकी झाड़ियों के कारण छोटे वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन बड़ी गाड़ियों का आना-जाना रुक गया है। इस रास्ते पर एक जंगली पेड़ टूटकर सड़क के बीचों-बीच झुक गया, जिससे खतरा और बढ़ गया है। शेखपुरा निवासी प्रेम प्रकाश चौधरी ने बताया कि सड़क के किनारे की कंटीली झाड़ियां राहगीरों को घायल कर रही हैं। पड़री निवासी राघवेंद्र ने बताया कि यह खासकर रात में और भी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि अंधेरे में झाड़ियां ठीक से दिखाई नहीं देतीं, जिससे लोगों को चोट लगती रहती है। अवर अभियंता सर्वेश पटेल ने बताया कि जल्द ही झाड़ियों को कटवा दिया जाएगा, जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed