फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kaju becomes divisional president of Diploma Engineers Federation

Basti News: काजू बने डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडल अध्यक्ष

Tue, 20 Feb 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Kaju becomes divisional president of Diploma Engineers Federation
बस्ती। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ बस्ती मंडल का सप्तम् अधिवेशन मंडल अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में हुआ। अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में काजू को मंडलीय अध्यक्ष व करुणाकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष हृदय नरायण मिश्रा व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महासचिव नितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठित होकर संघर्ष करने से जल्द ही कामयाबी मिलती है। नई कार्यकारिणी में नीरज कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, संजीव कुमार पटेल को सचिव, भगवान दास यादव को संगठन सचिव, श्याम बिहारी को प्रचार सचिव व धर्मशंकर त्रिपाठी को वित्त सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी नितेंद्र श्रीवास्तव और बृजेश कुमार द्विवेदी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed