फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kajree Festival:

कजरी महोत्सव: सूदीपुर में जीवंत हो उठी लोक परंपरा रकि

Sat, 18 Sep 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kajree Festival:
दुबौलिया क्षेत्र के सूदीपुर स्टेडियम में कजरी पर नृत्य करती छात्राएं। - फोटो : BASTI
दुबौलिया(बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के सूदीपुर स्थित स्टेडियम में कजरी महोत्सव में लोक परंपराएं एक बार फिर जीवंत हो उठी। नृत्य, गीत व संगीत ने ऐसा समां बंधा कि समूचा वातावरण थिरक उठा। आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मातृ शक्ति के स्वागत में आयोजित महोत्सव में कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

महोत्सव में मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति की पत्नी डॉ. श्रेया, भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह की पत्नी डॉ. राजश्री, क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की पत्नी डॉ. सुनीता सिंह रहीं। कार्यक्रम में कोरोना योद्धा आशा कार्यकर्ताआं को अंग वस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति रिदम स्कूल लखनऊ की छात्राओं ने दी। गीतों की श्रृंखला शुरू हुई तो सीडीओ की पत्नी डॉ. श्रेया अपने को रोक नहीं पाईं और मंच पर पहुंच गईं। उन्होंने भजन बांके बिहारी लाल... व सोचेंगे तुम्हे प्यार करते नहीं... सुनाकर अपनी कला का परिचय दिया। दुबौलिया कस्बा निवासी सुनील सिंह की बेटी अक्षरा ने कविता सुनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सीडीपीओ रीता राय ने पोषण माह के तहत गोदभराई व अन्नपरासन का भी कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम के अंत मे विधायक अजय सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. श्रेया ने दहेज को अभिशाप करार दिया। कहा कि दहेज मांगने वाले लोभियों के यहां बेटी की शादी न करे। बेटियों को पढ़ा लिखाकर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस व पीसीएस बनाए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख केके सिंह, शिवप्रसाद सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद पाठक, सुनील सिंह, पवन त्रिपाठी, रीता राय, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, अनिल सिंह कोले, भगवान बक्स सिंह, चतुरगुन राजभर, खानन सिंह, भोलेन्द्र उपाध्याय, शिवकुमार मिश्रा, अंबुज सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed