{"_id":"61462d5f8ebc3eb6242a8e08","slug":"kajree-festival-basti-news-gkp409726382","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजरी महोत्सव: सूदीपुर में जीवंत हो उठी लोक परंपरा रकि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजरी महोत्सव: सूदीपुर में जीवंत हो उठी लोक परंपरा रकि
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के सूदीपुर स्टेडियम में कजरी पर नृत्य करती छात्राएं।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया(बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के सूदीपुर स्थित स्टेडियम में कजरी महोत्सव में लोक परंपराएं एक बार फिर जीवंत हो उठी। नृत्य, गीत व संगीत ने ऐसा समां बंधा कि समूचा वातावरण थिरक उठा। आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मातृ शक्ति के स्वागत में आयोजित महोत्सव में कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी।
महोत्सव में मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति की पत्नी डॉ. श्रेया, भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह की पत्नी डॉ. राजश्री, क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की पत्नी डॉ. सुनीता सिंह रहीं। कार्यक्रम में कोरोना योद्धा आशा कार्यकर्ताआं को अंग वस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति रिदम स्कूल लखनऊ की छात्राओं ने दी। गीतों की श्रृंखला शुरू हुई तो सीडीओ की पत्नी डॉ. श्रेया अपने को रोक नहीं पाईं और मंच पर पहुंच गईं। उन्होंने भजन बांके बिहारी लाल... व सोचेंगे तुम्हे प्यार करते नहीं... सुनाकर अपनी कला का परिचय दिया। दुबौलिया कस्बा निवासी सुनील सिंह की बेटी अक्षरा ने कविता सुनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सीडीपीओ रीता राय ने पोषण माह के तहत गोदभराई व अन्नपरासन का भी कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम के अंत मे विधायक अजय सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. श्रेया ने दहेज को अभिशाप करार दिया। कहा कि दहेज मांगने वाले लोभियों के यहां बेटी की शादी न करे। बेटियों को पढ़ा लिखाकर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस व पीसीएस बनाए।
इस मौके पर प्रमुख केके सिंह, शिवप्रसाद सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद पाठक, सुनील सिंह, पवन त्रिपाठी, रीता राय, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, अनिल सिंह कोले, भगवान बक्स सिंह, चतुरगुन राजभर, खानन सिंह, भोलेन्द्र उपाध्याय, शिवकुमार मिश्रा, अंबुज सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।